सुशांत, सुसाइड और शंखनाद

सुशांत, सुसाइड और शंखनाद
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। बॉलीवुड के कई सितारे और उनके दोस्त अभी तक विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि उन्होंने आत्महत्या करके अपनी जिंदगी की खत्म कर लिया है। उनके निधन के बाद कई सितारे और उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं। अब सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में नया मोड़ आया है. जैसा कि सुशांत के सुसाइड के लिए कई लोग कुछ सेलेब्स को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. इसकी वजह से एडवोकेट सुधीर कुमार ओझा ने बॉलीवुड के 4 बड़े सेलेब्रिटीज के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इस केस में करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान, एकता कपूर समेत सुशांत के सुसाइड से जुड़े 4 अन्य लोगों के नाम शामिल हैं. ये केस बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में दर्ज किया गया है. समाचार एजेंसी के ट्वीट के मुताबिक, ये केस आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत दर्ज कराया गया है.बातचीत में वकील सुधीर कुमार ओझा ने कहा- मेरी शिकायत में आरोप है कि सुशांत सिंह राजपूत को करीबन 7 फिल्मों से हटा दिया गया था. उनकी कुछ और फिल्में रिलीज नहीं हुई थीं. सुशांत के आसपास ऐसे हालात पैदा किए गए कि वे सुसाइड जैसा कदम उठाने को मजबूर हुए.
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रव्रती ने सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में अपना बयान पुलिस को दर्ज करा दिया है. रिया ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपने स्टेटमेंट दिया है. रिया और सुशांत के पिछले काफी समय से रिलेशन में होने की खबरे थीं. ऐसे में रिया का बया इस जांस में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है
इस केस के फाइल होने पर एकता कपूर का रिएक्शन आया है. उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट में लिखा- सुशी को कास्ट ना करने के लिए केस दर्ज कराने का शुक्रिया. जबकि मैंने ही उसे लॉन्च किया था. इन सभी थ्योरीज से काफी अपसेट हूं. कृपया सुशांत की फैमिली और फ्रेंड्स को शांति में रहने दें. सच सामने आएगा. इस पर यकीन नहीं होता. सुशांत के सुसाइड के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों को ट्रोल किया जा रहा है. जिसमें करण जौहर का नाम सबसे ऊपर है. एक्ट्रेस कंगना रनौत ने तो सुशांत के सुसाइड को प्लांड मर्डर बताया है. वीडियो पोस्ट कर कंगना ने फिर से नेपोटिज्म का मुद्दा उठाते हुए सेलेब्स को फटकार लगाई. हालांकि अभी तक सुशांत के खुदकुशी करने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है.
निर्देशक शेखर कपूर ने खुलासा किया कि कई महीनों पहले सुशांत सिंह राजपूत उनके साथ फिल्म 'पानी' करने वाले थे। फिल्म के लिए सुशांत ने तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। हालांकि किसी वजह से फिल्म नहीं बन पाई। शेखर कपूर और सुशांत सिंह राजपूत फिल्म को लेकर घंटों बातें किया करते थे। फिल्म जब नहीं बन पाई तो सुशांत फोन पर ही कई बार रो पड़े। शेखर कपूर ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें पता है किन लोगों की वजह से सुशांत इतने परेशान थे। निर्देशक के इस ट्वीट के बाद कई प्रशंसकों ने उनसे उनके नाम पूछे। अब शेखर कपूर ने इसका जवाब दिया है। शेखर कपूर ने सुशांत को याद करते हुए ट्वीट किया था कि 'मुझे पता है तुम किस दर्द से गुजर रहे थे। मुझे पता है जिन लोगों ने तुम्हें नीचा दिखाया। तुम मेरे कंधे पर सिर रखकर रोए भी थे। काश मैं पिछले छह महीने तुम्हारे साथ होता। काश तुम मुझ तक पहुंचते। जो भी हुआ वो उनके कर्म थे, तुम्हारे नहीं।'
सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में मुम्बई पुलिस ने अब तक कुल 9 लोगों का बयान लिया है . इन 9 लोगों में सुशांत की बहनों का भी बयान दर्ज किया गया. बहन ऋतु सिंह का डिटेल में बयान बाद में लिया जाएगा. बहनों के अलावा, पिता कृष्णा कुमार, 1 चाभी वाला, 2 मैनेजर, कुक का भी बयान दर्ज हुआ है. बुधवार सुबह कॉस्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा का बयान दर्ज किया गया. मुकेश ही 'काई पो चे' फ़िल्म के कास्टिंग डायरेक्टर थे जिसमें सुशांत लीड रोल में थे . मंगलवार के दिन सुशांत के 2 मैनेजर का बयान दर्ज किया गया. सुशांत के मैनेजर ने बताया की अक्टूबर 2019 से जनवरी के बीच उनके दोनों मैनेजर और सुशांत का संपर्क नहीं था. मैनेजर ने पुलिस को बताया, सुशांत अपने ऑफिस व घर में अंतर नहीं रखता था, टीम के साथ ही रहता था. लेकिन दोनों मैनेजर को 3 महीने के लिए (Oct to Jan) घर भेज दिया था. मैनेजर के मुताबिक सुशांत लो फील करते थे.
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को एक वेबसाइट समर्पित की गई है, जिसका उद्देश्य सभी तरह की सकारात्मक ऊर्जा को साझा करना है. वेबसाइट का नाम सेल्फम्यूजिंग डॉट कॉम है, जो फिलहाल विकसित की जा रही है. इसके माध्यम से अभिनेता के विचारों, सीख, सपनों और इच्छाओं को उजागर किया जाएगा, जो उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया था. सुशांत सिंह राजपूत की टीम ने फेसबुक पर लिखा, "वह दूर है लेकिन वह अभी भी हमारे साथ जिंदा है. हैशटैग सेल्फम्यूजिंग मोड की शुरुआत. आप जैसे प्रशंसक सुशांत के लिए वास्तविक 'गॉडफादर' थे. जैसा कि उससे वादा किया था, इस स्थान को उनके सभी विचारों, शिक्षाओं, सपनों और इच्छाओं के संग्रह में परिवर्तित किया जाएगा, जो वह लोगों को बताना चाहते थे. हां, हम उन सभी सकारात्मक ऊर्जा का दस्तावेजीकरण कर रहे हैं जो वह अपने पीछे इस दुनिया में छोड़ गए.
सुशांत सुसाइड के बाद हुआ नेपोटिज्म का शंखनाद
कई बॉलीवुड सेलेब्स यह अंदेशा जता चुके हैं कि सुशांत को इंडस्ट्री में फैला नेपोटिज्म ले डूबा। अब सुशांत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद है। वीडियो 2017 के आइफा इवेंट का है। इसमें सुशांत कह रहे हैं, " नेपोटिज्म यहां, वहां, हर जगह है। सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं। मैं इसका कुछ नहीं कर सकता। नेपोटिज्म हो सकता है और इससे कुछ भी नहीं होगा। लेकिन वहीं, अगर आप जानबूझकर सही टैलेंट को सामने नहीं आने देते तो समस्या है। ऐसे में एक दिन इंडस्ट्री का पूरा ढांचा ढह जाएगा।" बॉलीवुड के मशहूर विलेन और साउथ इंडियन एक्टर प्रकाश राज ने सुशांत का यह वीडियो साझा किया है। उन्होंने इसके साथ लिखा है, "नेपोटिज्म...मैं इससे गुजरा हूं। मैं सर्वाइव कर गया। मेरे घाव मेरे शरीर की तुलना में गहरे हैं। लेकिन यह बच्चा सुशांत सिंह राजपूत सर्वाइव नहीं कर पाया। क्या हम सीखेंगे? क्या हम वाकई खड़े होंगे और इस तरह के सपने को नहीं मरने देंगे? सिर्फ पूछ रहा हूं।"
इस मामले में कांग्रेस नेता संजय निरुपम का ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर सुशांत की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है, "छिछोरे हिट होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने 7 फिल्में साइन की थीं। छह महीने में उसके हाथ से सारी फिल्में निकल गई थीं। क्यों?" निरुपम ने आगे लिखा, "फिल्म इंडस्ट्री की निष्ठुरता एक अलग लेवल पर काम करती है। इसी निष्ठुरता ने एक प्रतिभावान कलाकार को मार डाला। सुशांत को विनम्र श्रद्धांजलि।" हालांकि, उन्होंने यह खुलासा नहीं किया है कि सुशांत ने कौन-सी सात फिल्में साइन की थीं।" प्रकाश राज और संजय निरुपम ही नहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस ओर इशारा कर चुके हैं कि सुशांत नेपोटिज्म से परेशान होकर ही डिप्रेशन में गए और फिर उन्होंने खुद को खत्म कर लिया।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए कंगना रनोट ने करन जौहर कैम्प को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि सुशांत ने यह कदम उठाकर उन लोगों को जीत दिलवा दी, जो भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देते  हैं। फिल्म माफिया हैं और खेमेबाजी में यकीन रखते हैं। फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा भी इस मामले में बॉलीवुड पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने सुशांत की मौत के बाद अपने ट्वीट में लिखा था, "बॉलीवुड के विशेषाधिकार प्राप्त क्लब को आज रात बैठकर गंभीरता से सोचना चाहिए।" इसके आगे उन्होंने लिखा था, "अब मुझसे विस्तार से बताने के लिए न कहें।"
सुशांत सिंह राजपूत की हेयरस्टाइलिस्ट सपना भावनानी ने अपने ट्वीट में यह खुलासा किया था कि पिछले कुछ सालों से सुशांत जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। उन्होंने बॉलीवुड पर बरसते हुए लिखा था, "इंडस्ट्री से कोई भी उनके साथ खड़ा नहीं हुआ और न ही किसी ने मदद के हाथ बढ़ाए। आज उनके बारे में की गई पोस्ट यह दिखाती है कि इंडस्ट्री वाकई कितनी उथली है। यहां कोई आपका दोस्त नहीं है।"
रणवीर शौरी ने अपने ट्वीट में इशारा किया था कि सुशांत नेपोटिज्म की मार झेल रहे थे। उन्होंने लिखा था, "उन्होंने जो कदम उठाया, उसके लिए किसी और को दोषी ठहराना ठीक नहीं होगा। वे हाई स्टेक्स गेम खेल रहे थे, जिसमें जीतना था या सबकुछ हार जाना था। लेकिन बॉलीवुड के इन स्वघोषित गेट कीपर्स के बारे में कुछ कहना होगा।"
सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद हर कोई मौत की वजह पर कयास लगा रहा है। जहां कुछ लोगों का मानना है कि अपने प्रोफेशनल करियर को लेकर सुशांत परेशान थे वहीं कुछ का मानना है कि रिया चक्रवर्ती से उनकी अनबन चल रही थी। इसी बीच अब खबर है कि रिया और सुशांत साल के आखिरी में शादी करने वाले थे जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं। कुछ महीनों से लगातार सुशांत-रिया साथ समय बिताते स्पॉट किए जा रहे हैं। दोनों को अक्सर कभी लंच तो कभी डिनर डेट पर देखा जा रहा था। दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की मगर उनकी सोशल मीडिया की एक्टिविटी हमेशा ही रिश्ते की तरफ इशारा करती थी।  कुछ महीनों पहले दोनों वेकेशन पर लद्दाख भी गए थे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। सुशांत के जन्मदिन पर भी रिया ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्या FRA- FCA कर रहा है देवभूमि हिमाचल की प्राकृतिक की रक्षा, या विकास की राह में रोड़ा ?

ਨਿੰਬੂ Nimbu ke Fayde | Benifit Of Lemon

ਖਿਚੜੀ | Khichadi | kaise banaye khichadi ke fayade